Samsung Galaxy S20 FE 5G और Samsung Galaxy M62 5G
Samsung Galaxy S20 FE 5G
And
Samsung Galaxy M62 5G
Samsung Galaxy S20 FE 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च मिलेगा 32 MP सेल्फी कैमरा और रिवर्स वॉयरलैस चार्जिंग
Samsung Galaxy S20 FE को पिछले साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट को अमेरिकी बाजार में तो पेश किया गया था, लेकिन भारत में केवल इसका 4G वेरिएंट ही भारत में आया था। Samsung अब इस फोन के 5G वेरिएंट को भी भारत में पेश करने जा रहा है। Galaxy S20 FE (Fan Edition) का 4G वेरिएंट Exynos 990 SoC प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि इसका 5G वेरिएंट Qualcomm Snapdragon 865 SoC के साथ आ सकता है।
फोन के फीचर्स इसके
अक्टूबर में लॉन्च हुए 4G वेरिएंट स्मार्टफोन की तरह ही
हो सकते हैं।
Galaxy
S20 FE में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर, IP67 वाटर और डस्ट प्रूफ
फीचर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिलते हैं। IANS की रिपोर्ट के
मुताबिक, Samsung
Galaxy S20 FE 5G को अगले सप्ताह भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
इसमें Qualcomm
Snpadragon 865 SoC मिलेगा।
बता दें कि पिछले महीने
Samsung Galaxy S20 FE 5G को
भारतीय सर्टिफिकेशन साइट (BIS) पर देखा गया
था। फोन को SM-G7181B/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट
किया गया है। यूरोपीय बाजार में लॉन्च हुए Galaxy S20 FE 5G के लिए फर्मवेयर
अपडेट G781BXXU2CUC6 रोल आउट किया गया है। SamMobile की रिपोर्ट के
मुताबिक, नए फर्मवेयर अपडेट
के बाद फोन में लेटेस्ट Galaxy S20 FE वाला Pro Mode कैमरा फीचर जुड़ जाएगा।
Samsung Galaxy S20 FE 5G के फीचर्स
की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में Super AMOLED डिस्प्ले
पैनल मिलेगा, जिसका रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा। इस स्मार्टफोन को 8GB RAM और
256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
इसका प्राइमरी सेंसर 12MP का होगा। इसके अलावा फोन में 12MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर
और 8MP का टेलिफोटो सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। यह
फोन 4500mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है।
Samsung Galaxy M62 5G भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, जानने खास बातें
Samsung Galaxy M62 5G
स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। दरअसल, इस फोन को मॉडल नंबर SM-M626B/DS के साथ BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) सर्टिफिकेशन मिला है। यह जानकारी MySmartPrice की रिपोर्ट में सामने आई है। BIS सर्टिफिकेशन से संकेत मिलते हैं कि Samsung Galaxy M62 को इंडियन मार्केट में जल्द पेश किया जा सकता है। Galaxy M62 स्मार्टफोन फरवरी में भारत में लॉन्च हुए Galaxy F62 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
मॉडल नंबर SM-M626B/DS से माना जा रहा
है कि यह 5G स्मार्टफोन होगा, क्योंकि फोन के 4G मॉडल का मॉडल नंबर SM-M625 है।
ऐसा ही Galaxy A32 के साथ देखा गया
है। Samsung Galaxy A32 4G का मॉडल नंबर SM-A325 है, जबकि इसी फोन के 5G वेरिएंट का
मॉडल नंबर SM-A326 है।
दूसरी ओर, गैलेक्सी एफ 62 की बात करें,
तो इस स्मार्टफोन में 7000mAh बैटरी, 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप और sAMOLED डिस्प्ले
जैसी खूबियां हैं। Samsung Galaxy F62 में Exynos 9825 4G SoC दिया गया है। Galaxy
M62 5G को भारत में अलग चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है, या फिर F62 वाले प्रोसेसर
को ही Exynos 5100 मॉडम (5G सपोर्ट के लिए) के साथ इस फोन में दिया जा सकता है।
Galaxy F62 में 6.7 इंच FHD+ सुपर
AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Exynos 9825 SoC के साथ 8GB तक RAM और 128GB
स्टोरेज मिलती है। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो-एसडी कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता
है। फोन Android 11 पर आधारित OneUI 3.1 पर काम करता है। साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट
सेंसर वाले इस फोन में 25W फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy F62 के रियर में चार
कैमरे मिलते हैं। फोन का मेन कैमरा 64MP का है। इसके साथ 12MP, 5MP और 5MP के तीन अन्य
सेंसर भी कैमरा सेटअप में शामिल हैं। फोन का सेल्फी कैमरा 32MP का है। Galaxy F62 में
4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट जैसे
फीचर्स मिलते हैं।
Comments
Post a Comment