Samsung Galaxy S20 FE 5G और Samsung Galaxy M62 5G
Samsung Galaxy S20 FE 5G And Samsung Galaxy M62 5G Samsung Galaxy S20 FE 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च मिलेगा 32 MP सेल्फी कैमरा और रिवर्स वॉयरलैस चार्जिंग Samsung Galaxy S20 FE को पिछले साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट को अमेरिकी बाजार में तो पेश किया गया था , लेकिन भारत में केवल इसका 4G वेरिएंट ही भारत में आया था। Samsung अब इस फोन के 5G वेरिएंट को भी भारत में पेश करने जा रहा है। Galaxy S20 FE (Fan Edition) का 4G वेरिएंट Exynos 990 SoC प्रोसेसर के साथ आता है , जबकि इसका 5G वेरिएंट Qualcomm Snapdragon 865 SoC के साथ आ सकता है। फोन के फीचर्स इसके अक्टूबर में लॉन्च हुए 4G वेरिएंट स्मार्टफोन की तरह ही हो सकते हैं। Galaxy S20 FE में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर , IP67 वाटर और डस्ट प्रूफ फीचर , ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिलते हैं। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक , Samsung Galaxy S20 FE 5G...